मुंबई
जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक पोस्ट से इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में वह हॉलिवुड एक्टर जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट को देखते ही एक्ट्रेस के हॉलीवुड एंट्री को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण व आलिया भट्ट के बाद जैकलीन भी हॉलीवुड की तैयारी कर रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस और जीन क्लाउड के फोटो को देखने के बाद से हर कोई यह अंदाज़ लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन दोनों के बीच में क्या पक रहा है? वहीं, एक्ट्रेस ने भी अपने पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन से कुछ इशारा जरूर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, वैन डैम के साथ! इस कोलेबरेशन के लिए इंतजार नहीं कर सकते!
जैकलीन फर्नांडिस की हॉलीवुड एंट्री?
बहरहाल, एक्ट्रेस के पोस्ट पर भी फैंस कमेंट करके जानना चाहते हैं कि वह उनके साथ कोई फिल्म करने वाली हैं या कुछ और। एक ने लिखा, ओ! यह उसके पास कैसे पहुंच गईं? लगता है कि कुछ होने वाला है। वहीं, एक अन्य ने लिखा, विश्वास नहीं हो रहा! एक अन्य फैन ने लिखा, बढ़िया सहयोग।
वरुण धवन ने तो बधाई दे डाली
वहीं वरुण धवन ने भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट किया। एक्टर ने तो अभी से जैकलीन फर्नांडिस को जीन के साथ काम करने की शुभकामनाएं दे डाली। इस पोस्ट को देख फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस अब हॉलीवुड का रुख भी कर सकती हैं।
जैकलीन फर्नांडिस का कामकाज
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन आने वाले दिनों में एक्ट्रेस सोनू सूद और विजय राज के साथ फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगी। आखिरी बार वह रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में नजर आई थीं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











