कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

शाजापुर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल रहे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का यह पहला मध्यप्रदेश दौरा है। राहुल गांधी ने इस सभा के जरिये मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज किया।

राहुल गांधी इससे पहले इंदौर पहुंचे जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने इस दौरान उज्जैन में रेप पीड़ित बच्ची के इलाज की जानकारी ली। इसके बाद वे शाजापुर जिले के पोलायकलां पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा।

इंदौर के चार नेताओं से जानी स्थिति
राहुल गांधी नियममि फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत कमलनाथ, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया। इसके बाद राहुल गांधी यहां के वीआईपी लाउंज में आ गए। उन्होंने इंदौर के चार नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंदौर जिले में कांग्रेस की स्थिति को लेकर उनसे सवाल भी किए। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने इंदौर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय वाकलीबाल,शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव से बातचीत की। इस दौरान यहां पर मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। यहां से वे हेलीकॉप्टर से बैठक कालापीपल के लिए उड़ गए थे।

मालवा-निमाड़ की सीटों पर डालेंगे असर
शाजापुर के पोलायकलां की सभा के जरिए राहुल गांधी  का फोकस मालवा-निमाड़ की सीटों पर होगा। 2018 के चुनावों में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में इस इलाके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब वे मध्य प्रदेश के इसी इलाके में सबसे अधिक पैदल चले थे।

    एक सर्वे के मुताबिक इस बार कांग्रेस मालवा निमाड़ में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। मालवा निमाड़ में 66 विधानसभा सीटें हैं। ओपिनियन पोल सर्वे में बीजेपी यहां सिर्फि 20 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 41 से 45 सीटों पर कामयाबी मिलने के आसार हैं।

शोभा ओझा बोलीं अंधेर नगरी, चौपट राजा
शोभा ओझा ने पोलायकलां में जनसभा की शुरूआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा है। नवंबर में चुनाव होंगे। कमर कस लीजिए। भाजपा हर तरह का हथकंडा अपनाएगी और भ्रमित करेगी। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सात सांसदों को चुनावों में उतारा है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्हें चुनाव हारने का डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहती हूं कि आप भी चुनाव लड़ लीजिए। कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार आपको भी धूल चटा देंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें