नईदिल्ली
30 सितंबर से बिहार, झारखंड सहित उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव होने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हथिया नक्षत्र में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही बंगाल में तेज गर्मी के बीच राहत का एहसास हो सकता है।
राजधानी दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन की उम्मीद जताई गई है। बादल छायें रहेंगे। तापमान में 2 से 3% का इजाफा देखा जा सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान रह सकता है। राजधानी में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।
UP : 10 जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी
हालांकि भारी बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हथिया नक्षत्र शुरू होने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वांचल में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक यह गतिविधि एक सप्ताह तक जारी रहने वाली है। 7 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होगा। इससे पहले भारी बारिश का सूचना जारी रहने वाला है। बिहार के कई क्षेत्रों में रविवार से बारिश की गतिविधि देखी जाएगी। वहीं 5 दिनों में 8 डिग्री तक तापमान चलने के बाद अब एक बार फिर से मानसून अपने सक्रिय मोड में आएगा। दरअसल विदाई से पहले मानसून इन क्षेत्रों में भारी बारिश की तैयारी में है। आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहेगा। शुक्रवार से बारिश की गतिविधि शुरू हो चुकी है। रांची में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। झारखंड में 7 दोनों का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 से 6 अक्टूबर के बीच 170 में भारी बारिश आंधी की चेतावनी जारी की गई है। विदाई से पहले मानसून एक बार फिर से झारखंड में अपनी सक्रियता दिखाएगा। इसके साथ ही रांची में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर भी झारखंड के कई जिलों पर दिखने वाला है। पूर्वी और मध्य जिलों में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और मणिपुर में आती तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित बिहार झारखंड में गरज चमक वज्रपात की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड में तेज बारिश की संभावना जताई है जबकि राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के पर भी पहुंच सकता है। दिल्ली में अभी तापमान में बढ़त जारी रहेगा। हरियाणा ,चंडीगढ़ में भी गरम तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि शाम होते ही मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी देखे जाएंगे।
मौसम प्रणाली
- उत्तरी तटीय कर्नाटक और पड़ोस पर साइक्लोनिक परिसंचरण का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके कारण कोकण तट पर दूर और पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक काम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। LPA की वजह से इन क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान भारी-बड़ी देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से सहित गोवा विदर्भ और पुणे में भी बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है।
- वही एक अन्य साइक्लोनिक सरकुलेशन औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके अच्छी तरह से डिप्रेशन में बदलने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ यह पश्चिमी उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश सहित गुजरात और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- म्यांमार और इसे सेट पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव देखा जा रहा है। साथ ही मानसून की विश्व सक्रियता इन क्षेत्रों में देखी जा रही है। जिसके कारण पूर्वोत्तर और इसे सेट पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा। कम दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में बदलने के दौरान अलग-अलग 48 घंटे में उत्तर पश्चिम की ओर और उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और बिहार के कुछ ऐसे सहित असर मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम के कुछ क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











