पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में दो नेताओं के बीच हुए झगड़े से सियासत गर्माई हुई है। यह झगड़ा जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच हुआ। अब अशोक चौधरी ने ललन सिंह को खुली चुनौती दी है। जेडीयू अध्यक्ष ने मंत्री के बार-बार जमुई और शेखपुरा के बरबीघा जाने पर सवाल उठाए थे। अब अशोक चौधरी, ललन सिंह को खुली चुनौती देते हुए बरबीघा पहुंच गए और वहां के दो वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि वे जब तक जिंदा रहेंगे, बरबीघा में एक्टिव रहेंगे।
मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार को शेखपुरा जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बरबीघा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें उन्होंने लिखा, "बरबीघा हमारी कर्मभूमि है, जब तक बांसघाट (श्मशान) नहीं पहुंचते क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे"। उन्होंने जय बरबीघा और जय बिहार भी लिखा। मंत्री ने कहा कि बरबीघा में भरोसा, साथ और अपनापन मिलता है। अशोक चौधरी के बरबीघा दौरे की सियासी गलियारों में खासी चर्चा है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को ललन सिंह को खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
ललन सिंह से मतभेद से अशोक चौधरी का इनकार
शेखपुरा में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से उनका कोई विवाद नहीं है। वे पार्टी के सर्वोपरि नेता हैं। उनसे ना कोई मनभेद है ना ही मतभेद। मंत्री ने अपने क्षेत्र में आने की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आगामी 5 नवंबर को पटना में 'भीम संसद' का आयोजन किया जा रहा है। सभी साथियों का उसमें सहयोग हो इसके लिए उनसे मिलना और संवाद स्थापित करना जरूरी है। अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ शेखपुरा आने की मुख्य वजह यही थी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











