बेंगलुरु
कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्नाटक बंद के मद्देनजर राज्य में सामान्य जनजीवन बाधित रहने की आशंका है। कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों ने पूरे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। आयोजकों ने बताया कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक व्यापक जुलूस निकाला जाएगा। इसमें सभी वर्ग के लोगों के भाग लेने की संभावना है। पूरे कर्नाटक में बंद का आह्वान किया गया है और वे राजमार्ग, टोल, रेल सेवाएं और हवाई अड्डे भी बंद कराने की कोशिश करेंगे। विपक्षी दल भाजपा और जनता दल (सेक्यूलर) ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है।
साथ ही होटलों, ऑटोरिक्शा और कार चालकों के संघों ने भी बंद का समर्थन किया है। वहीं राज्य के परिवहन विभाग ने सरकारी परिवहन निगमों को अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है।
शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी घोषित
शुक्रवार को बेंगलुरु प्रशासन ने शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु शहर जिला उपायुक्त केए दयानंद ने कहा, 'कई संगठनों की तरफ से घोषित कर्नाटक बंद के चलते छात्रों के हितों के देखते हुए बेंगलुरु शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।'
साथ ही मांड्या जिले में धारा 144 लगाई गई है। जिला कलेक्टर ने बताया है कि यहां कल भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कावेरी नदी के मुद्दे को लेकर कर्नाटक में जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कावेरी वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानी CWMA और कावेरी वॉटर रेग्युलेशन कमेटी (CWRC) ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया है।
जारी है प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह से ही कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर है कि इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











