रायपुर
बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने। भूपेश सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है।
कृषि किसान सम्मेलन में भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा के लोग गरीबों को खत्म करने का काम कर रहे हैं और जो गरीबों की मदद करता है उसे हमेशा याद रखा जाता है, लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं वो खुद खत्म हो जाते हैं। सभा में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
खरगे ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम 15 साल में रमन सिंह ने नहीं देखा होगा, किसान, मजदूर, महिला, और बच्चों के लिए योजनाओं को देखकर भाजपा वाले हैरान होंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह और नड्डाजी भी यहां हैं, वो सोच रहे होंगे कि बलौदाबाजार में क्या चल रहा है। सोच रहे होंगे। उन्होंने कटाक्ष किया कि उनकी नजर हम पर रहती है। खरगे ने कहा कि सरकार ने मिलकर जितने भी स्कीम बनाई है इससे किसानों, और आम लोगों को फायदा हुआ है। मगर मोदी सरकार ने किसानों, और श्रमिकों के कानून को कमजोर करने का काम किया। गरीबों को लेकर नहीं सोचा, सिर्फ अमीरों के लिए काम किया।
खरगे ने कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है। खडगे ने स्वामीनाथन को याद करते हुए कहा कि मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दु:खद है। भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए। श्री खडगे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी। आप सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ में जो काम किया है, वो बहुत बड़ा है। हमारे मजदूरों के लिए आपने काम किया। हमने केंद्र में मजदूरों, किसानों के अधिकार सशक्त बनाए ताकि उन्हें लाभ मिले। हमारी सरकार ने गरीबों के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। जो भी गरीबों की मदद करता है, उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि आप लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, या नहीं। लोगों ने कहा हां।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











