‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी

मुंबई
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एक पारिवारिक फिल्म में पहली बार साथ दिखाई देंगे जिसका नाम 'विक्की ‍विद्या का वो वाला वीडियो' है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। निर्माताओं के अनुसार, यह एक मसाला फिल्म है और दर्शकों को 90 के दशक में ले जाएगी। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर ‘विक्की ‍विद्या का वो वाला वीडियो’ के आधिकारिक पोस्टर पर से पर्दा उठाते हुए कैप्शन दिया, ”यह कैसे बाहर आ गया?” तृप्ति डिमरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यही पोस्ट साझा किया। फिल्म के निर्माता टी-सीरिज, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स हैं।

स्लिम फिट गाउन में मानुषी छिल्लर ने बिखेरे जलवे, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर इस समय काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक, हर अंदाज का जादू दुनियाभर के लोगों पर खूब चलाया है. अब बार फिर से मानुषी फैंस को अपने अभिनय से हैरान करती दिखेंगी. हालांकि, अपनी फिल्म रिलीज होने से पले एक्ट्रेस लगातार अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. अब फिर से मानुषी का ग्लैमरस अंदाज दिखा है.लेटेस्ट फोटोशूट में एक्ट्रेस सिल्क स्लिम फिट ग्रीन स्लीवलेस गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है.

मानुषी ने सटल बेस के साथ न्यूड लिप्स और न्यूड आई मेकअप रखा है. वहीं, एक्ट्रेस ने बालों को सॉफ्ट कर्ली टच देकर ओपन रखा है. अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए मानुषी ने कैमरे के सामने स्टनिंग पोज दिए है.मानुषी ने अपने इस लुक को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करते हुए किलर पोज दिए हैं.

एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस की नजरें टिकी रह गई है. चाहने वालों ने उन पर प्यार लुटाते हुए कई कमेंट्स किए हैं. वहीं, एक्ट्रेस के कर्वी फिगर पर सभी की नजरें टिकी रह गई हैं. मानुषी इस लुक में बहुत खूबसूरत और स्टनिंग दिख रही हैं.अब मानुषी की आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं. इस फिल्म में मानुषी को विक्की कौशल के साथ रोमांस करते देखा जाएगा. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ऑपरेशन वैलेंटाइन, तेहरान और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में भी पाइपलाइन हैं.


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें