लखनऊ
आपके पास सफेद राशन कार्ड है। परिवार में छह या उससे अधिक सदस्य हैं। ऐसा है तो आपको आयुष्मान भव का वरदान मिल सकता है। इसके लिए सरकारी पोर्टल पर जाने का शार्टकट भी है। एक क्यूआर कोड को स्कैन करके वहां तक पहुंचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे बुधवार को जारी कर दिया है। पात्र परिवार मल्टीमीडिया मोबाइल या लैपटाप की मदद से खुद का आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है। क्यूआर कोड के जरिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ‘आयुष्मान एप’ तक पहुंचिए। अथवा beneficiary.nha.gov.in लिखकर भी पोर्टल तक पहुंच सकते हैं। यहां ‘बेनीफिशरी’ विकल्प को चुनिए। इसे चुनते ही पोर्टल आपका मोबाइल नंबर मांगेगा। मोबाइल नंबर डालकर ‘वैरीफाई’ पर क्लिक कीजिए। आपके पास एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
इसे भरने के बाद आप खुद के परिवार को खोज सकते हैं। इसके लिए सफेद राशन कार्ड में परिवार के मुखिया का नाम लिखना होगा। उसके आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। यह डालते ही राशन कार्ड में मौजूद सदस्यों के नाम आ जाएंगे। परिवार में छह तो छह कार्ड बनेंगे ध्यान रखें कि परिवार में छह या अधिक सदस्यों का अलग-अलग कार्ड बन सकता है। यानि अगर छह लोग हैं तो छह कार्ड बन जाएंगे। इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। हर एक को पांच लाख रुपए तक का सालाना इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। आगरा में इस सुविधा वाले सरकारी और निजी अस्पतालों की संख्या अब 58 हो चुकी है।
रात में अच्छी रहती है पोर्टल की स्पीड
विभाग का ‘आयुष्मान एप’ नया पोर्टल है। इसमें दिन के समय भारी दबाव रहता है। इसलिए सर्वर डाउन रहता है। रात 12 बजे के बाद स्पीड में सुधार आता है। यह सुबह छह बजे तक चलता है। इसलिए अगर रात को पोर्टल पर काम किया जाए तो बेहतर रहेगा। बार-बार लागिन या नंबर नहीं डालना पड़ेगा। दिक्कत होने पर संबंधित अस्पताल जाएं।
इन हेल्पलाइन नंबरों से मिलेगी मदद
कार्ड न बन पाने या किसी दिक्कत की स्थिति में केंद्र और राज्य स्तरीय दो हेल्पलाइन भी मदद के लिए उपलब्ध हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के हेल्पलाइन नंबर 180018004444 पर काल कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय हेल्पलाइन 14555 को भी डायल किया जा सकता है। जल्द ही आगरा में भी दो लोकल नंबर जारी करने की तैयारी है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











