मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अखिलेश यादव का ऐलान- सपा 20 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बुधवार को बड़ा ऐलान किया। कहा कि उनकी पार्टी 20 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा का 33 फीसदी वाला सपना पता नहीं कब पूरा हो पाएगा। अखिलेश बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सिरमौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सिर्फ विज्ञापन में काम दिखाई देता है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं देश का चुनाव है। यहां की जनता का एक-एक वोट देश के लिए संदेश होगा। भाजपा किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन 10 साल की सरकार में ऐसा नहीं हुआ। आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर हो गई। खाद, बीज, डीजल सबका दाम बढ़ गया। सब कुछ महंगा हो गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी न मध्य प्रदेश के। मध्य प्रदेश में भाजपा 20 साल से सरकार में है, लेकिन कोई काम नहीं किया। भाजपा महिला शक्ति वंदन महिला आरक्षण का बहुत प्रचार कर रही है। बताएं कि मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। क्या महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिया? भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दे रही है। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है। महिला आरक्षण का झूठा प्रचार कर रही है।  

      उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा मौका दिया। आगे बढ़ाया। तमाम विरोध के बाद भी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को टिकट दिया और लोकसभा में पहुंचाया। भाजपा सरकार एक तरफ महंगाई बढ़ा कर गरीबों की जेब काटती है दूसरी तरफ उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 3000 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए। मध्य प्रदेश में भी कई हजार स्कूल बंद हो गए। भाजपा चाहती है कि गरीबों के बच्चे पढ़-लिख न पाए। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मौका मिलेगा तो गांव में सोलर पैनल लगाकर गरीब-आदिवासियों को फ्री बिजली देंगे।

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की तरह मध्य प्रदेश में भी गरीबों को सोलर पैनल समेत चार लाख रुपये का लोहिया आवास फ्री देंगे। मध्य प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार है। भर्तियों में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में बदलाव लायेगी। सड़क, अस्पतला, स्कूल बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जीतेगा।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें