बीवी के पेट पर मारी लात… कलयुगी पिता ने ली बच्चे की जान

नईदिल्ली

पति पर आरोप है कि उसने पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे का मार दिया। पत्नी के बयान पर अलीपुर पुलिस ने आईपीसी 323/313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दर्ज एफआईआर में 20 वर्षीय महिला ने बताया कि वह सोनीपत की रहने वाली है। शादी इसी साल 12 मई को हुई थी। पति का नाम अमित है।

पति का चल रहा था चक्कर
महिला का दावा है कि करीब एक महीने तक पति पत्नी अपने सास ससुर के साथ रह रहे थे। महिला का आरोप है कि पति किसी से छुप छुपकर फोन पर बात करता था। जब भी वह पूछती, उसे बुरी तरह मारता पीटता। यह सिलसिला आए दिन रहा। इस बारे में अपने सास-ससुर और मायके वालों को भी बताया। दोनों पक्ष के लोगों ने समझाया भी। लेकिन पति कुछ दिन बाद उसे मायके छोड़ गया। जब भी पति को फोन करती तो उल्टी सीधी बात कर गालियां देता। महिला का दावा है कि वह प्रेग्नेंट थीं। इधर, महिला को पता चला कि पति के किसी लड़की से संबंध हैं। आरोप है कि उसके साथ अलीपुर के एक मंदिर के पास रिजोर्ट में जाएगा। इस बारे में महिला ने अपने परिवार को बताया।

 

बीवी के पेट पर मारी लात
महिला अपने पिता और चाचा के साथ पति की तलाश में अलीपुर पहुंची। पानी पीने के लिए उस मंदिर के पास खड़े थे। करीब 11 बजे के आस-पास महिला ने अपने पति की गाड़ी को खड़े देखा। वह अपने पिता के साथ गाड़ी के पास पहुंची। चाचा अपनी गाड़ी में ही बैठे थे। जैसे ही पति की गाड़ी की खिड़की खोली। बराबर वाली सीट पर एक लड़की बैठी थी। महिला ने पूछा कि आपके साथ ये लड़की कौन है। आरोप है कि पति एक दम से गाड़ी से नीचे उतरा और उतरते ही थप्पड़ मारा। महिला को जोर से धक्का मारा। वह नीचे गिर गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पति पर आरोप है कि उसने चार-पांच लात मारीं। महिला रोनी लगी। महिला के पेट में जोर से दर्द हो रहा था। 20 सितंबर को अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टर ने बताया कि पेट में अंदरूनी चोट की वजह से गर्भ में पल रहा बच्चा खराब हो चुका है। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। महिला का आरोप है कि पति ने पेट में पल रहे बच्चे को लात मार-मार कर मारा है। फिलहाल अलीपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें