गया में दिनदहाड़े LJP नेता की हत्या, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गया

बिहार के गया में लोजपा नेता मो. अनवर अली खान की बादमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना आमस थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया. घटना बुधवार को उस वक्त हुई है जब मो. अनवर अली खान एक सैलून में शेविंग करा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में रहे अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया.

घटना में मौके पर ही मौत हो गई है. अनवर अली लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे. बाजार में फायरिंग होते ही थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कुछ लोग भागने लगे तो वहीं कुछ लोग अपनी दुकानें बंद कर दीं. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे- 82 को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजन अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं.

सैलून में सेविंग कराने के दौरान चली गोली

वहीं इस पूरे मामले में गया सिटी के एसपी हिमांशु ने बताया कि अनवर किसी सैलून में वह शेविंग करा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों को नेशनल हाईवे जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इस पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है. वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा किया जाएगा.

बताया जाता है कि अनवर अली खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके थे. इलाके में जाना पहचाना नाम था. कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें