हैदराबाद
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू स्किल डिवेलपमेंट केस में इन दिनों जेल में हैं। टीडीपी चीफ की न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।9 सितंबर को सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अब चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने सीएम जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नायडू की हत्या करवाने के लिए गिरफ्तार करवाया है। बता दें के नायडू को जेल में भी जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। हालांकि उनके बेटे ने दावा किया है कि जेल में वह मच्छरों से परेशान हैं।
डेंगू से एक कैदी की मौत
लोकेश ने कहा कि राजामुंद्री सेंट्र्ल जेल में कुछ दिन पहले ही एक कैदी की डेंगू से मौत हो गई। उनका कहना है कि चंद्रबाबू नायडू मच्छरों से बेहद परेशान हैं। उन्होंने जेल प्रशासन से इसकी शिकायत भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं आंध्र प्रदेश में टीडीपी चीफ किंजारापू अटचननायडू ने भी कहा कि जेल में मच्छरों की भरमार है और एक कैदी की मौत के बाद डर और बढ़ गया है। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री यानामाला रामा ने भी मच्छरों की समस्या की बात कही थी।
18 सितंबर को किंजारापू जेल में चंद्रबाबू नायडू से मिलने गए थे। बाद में उन्होंने कहा कि उनकी सेल में बहुत मच्छर हैं। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की तरफ से बताया गया कि चंद्रबाबू नायडू को बिस्तर, मच्छरदानी के साथ अन्य सामान भी दिया गया है। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में बेसिक चीजें भी नहीं दी गई हैं। टीडीपी नेताओं की इतनी शिकायतों के बाद भी जेल प्रशासन की तरफ से इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।
बता दें कि नायडू को स्किल डिवेलपमेंट केस में 371 करोड़ रुपये के कथित घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया है। साल 2016 में तत्कालीन सीएम नायडू ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी। इसके लिए कई प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौते पर साइन किए गए थे। कंपनियों को स्किल डिवेलपमेंट सेंटर बनाने थे जिसमें 10 फीसदी निवेश राज्य सरकार को करना था। आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसमें घोटाला किया और जमीन पर योजना नहीं लागू की गई।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











