शूटिंग टीम ने जीता गोल्ड मेडल, चौथे दिन भारत को मिला दूसरा पदक

नई दिल्ली
भारत ने चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले 3 दिन के खेलों में भारत ने 14 मेडल हासिल किए हैं, जिनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। खेलों के चौथे दिन भारत का खाता सिल्वर मेडल के साथ खुला और जल्द इसका कलर सुनहरा भी हो गया। शूटिंग टीम ने अब तक दो पदक जीते हैं। आज यानी 27 सितंबर को खेलों के चौथे दिन कई खिलाड़ियों पर नजर होगी, जो पदक के दावेदार माने जा रहे हैं।  

शूटिंग में गोल्ड मेडल
शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल मिला है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की अविश्वसनीय जोड़ी ने शूटिंग की 25 मीटर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में 1759 प्वॉइंट्स हासिल किए और चीनी खिलाड़ी 1756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर जीतने में सफल हुए। एशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए ये 16वां पदक और कुल चौथा स्वर्ण पदक है।

शूटिंग में सिल्वर
निशानेबाजी में भारत ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने देश को एक और पदक शूटिंग में दिलाया है। भारत का ये चौथे दिन का पहला पदक है।

शूटिंग कंप्टीशन भी शुरू हो गया है, जहां कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। वुशु पुरुष दाओशु फाइनल में भारत के लिए रोहित जाधव पदक के दावेदार थे। हालांकि, उन्होंने 9.413 स्कोर किया और वे 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर रहे। चीन के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें