थॉमसम फुली ऑटोमैटिक मशीन लॉन्च

नई दिल्ली

फ्रेंच कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड THOMSON ने अपने पोर्टफोलियो में नई वॉशिंग मशीन एड की हैं। कंपनी ने तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं जिसमें 9 किलो, 10 किलो और 11 किलो के वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इन्हें भारत में ही बनाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वॉशिंग मशीन डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में काफी अच्छी है। चलिए जानते हैं इन वॉशिंग मशीन्स की कीमत और फीचर्स।

कीमत:
इसके 9 किलो की TTL9000S वॉशिंग मशीन 18,999 रुपये है। इसे सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
इसके 10 किलो की TTL1000S वॉशिंग मशीन 20,499 रुपये है। इसे सेल में 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
इसके 11 किलो की TTL1100S वॉशिंग मशीन 21,449 रुपये है। इसे सेल में 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स:
इनमें 900RPM की मोटर दी गई है। साथ ही वॉटर रीयूज ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा यह एनर्जी एफिशियंट है। यह डिजिटल कंट्रोल्ड डिस्प्ले के साथ आता है। ऑटोमेटिक इंबैलेंस करेक्शन, ऑटोमैटिक पावर सप्लाई कट ऑफ, टब क्लीन, एयर ड्राई, वॉटर साइकिल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसमें फजी लॉजिक फीचर दिया गया है जिसके साथ यह कपड़े धोने के भार पर नजर रखता है और पानी की मात्रा को भी चेक करता रहता है। इसके साथ ही चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। इसमें टब क्लीन फीचर और क्विक वॉश जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें डिजिटल कंट्रोल्ड डिस्प्ले दी गई है जिसके जरिए कई विकल्पों में से आप किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एरर डिटेक्शन दिया गया है जिसमें वॉटर लेवल, स्पिन स्पीड, ऑटो इम्बैलेंस जैसे कई पैरामीटर्स दिए गए हैं।

यह मशीन चूहों की दिक्कत को भी खत्म करती है। इसमें Rat Mesh दिया गया है जो चूहों को वॉशिंग मशीन के तार काटने से रोकता है। यह बिजली के बिल को भी कम करती है। यह 220 वॉट बिजली कंज्यूम करती है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें