मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन घर में गिरीं, आपात सर्जरी की गई

लॉस एंजिलिस
स्विट्जरलैंड में अपने घर में गिरने के कारण कई फ्रैक्चर होने के बाद मशहूर इतालवी अभिनेत्री सोफिया लॉरेन की रविवार को आपात सर्जरी की गई।

लॉरेन के एक करीबी सूत्र ने मनोरंजन वेबसाइट 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' को बताया कि अभिनेत्री अपने बाथरूम में गिर गईं थीं, जिससे उनके कूल्हे में कई फ्रैक्चर हो गए और उनकी जांघ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी। वह 20 सितंबर को 89 साल की हुई हैं।

सूत्र के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के बेटे कार्लो और एडोआर्डो अस्पताल में उनके साथ हैं।

लॉरेन के गिरने की खबर उस रेस्तरां से मिली, जिसका वह 26 सितंबर को इटली के शहर बारी में उद्घाटन करने वाली थी। यह उनके नाम का चौथा रेस्तरां है। उन्हें शहर की मानद नागरिकता भी मिलने वाली थी, लेकिन दुर्घटना के बाद निकट भविष्य में होने वाले उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

लॉरेन आखिरी बार दो सितंबर को वेनिस में 80वें वेनिस फिल्म महोत्सव के दौरान आयोजित अरमानी फैशन शो में सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

 

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें