-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिजन कहते हुए अपने संबोधन की शुरू की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जम्बूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह सिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष रहा है। जनसंघ के जमाने से आज तक भाजपा को मप्र के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयराजे सिंधिया, सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा.. एमपी से निकले ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। इनका ताप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि मप्र के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश के भाजपा के विचार का ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इस बार के चुनाव में पहली बार जो वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की ही सरकार को देखा है। यहां के युवाओं ने यहां की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी। उन्होंने मप्र को देश में अग्रणी राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र के रूप में देखा है, इसलिए आने वाला चुनाव युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ध्यान रखना है कि अपने आसपास देख रहे हैं, राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस की सरकार ने बर्बादी लाई। जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया से निवेश के लिए मौके मिल रहे हैं। यह समय भारत और मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों-करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। मैं कहता हूं जहां-जहां कांग्रेस गई है, राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है, लूटने नहीं देना है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या आप मप्र को फिर से बीमारू बनाना चाहते हो, मुझे पूरी ताकत से जवाब चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। आप देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी विकसित भारत की हर तरफ आलोचना करती है। कांग्रेस विजन इंडिया का विरोध किया था।
आज भारत चौड़ी सड़कें हाईवे फ्लाईओवर सब कुछ बना रहा है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। आज भारत में वंदेभारत जैसी आधुनिक ट्रेन आ रही हैं। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। मैं मप्र के लोगों से पूछता हूं कि जब देश का नाम रोशन होता है तो आपको अच्छा लगता है कि नहीं, लेकिन कांग्रेस को नहीं लगता है क्योंकि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मैं मप्र के युवा साथियों, हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बार जरूर बताना चाहता हूं। मेरे नौजवान साथियों, आपके माता-पिता और दादा-दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस की सरकार थी। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, वो पहले भी हो सकता था।
लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरव गान करने में जुटी रही। कांग्रेस ने राजतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति अभाव में फलती-फूलती है। यह अपनी योजना का लाभ भी उन लोगों को देते थे, जिनसे उन्हें वोट मिलते थे। इसलिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जानबूझकर गरीब रखा। रोटी, कपड़ा व मकान के लिए भी ललचाए रखा।
कांग्रेस ने मप्र को तबाह किया: शिवराज
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को तबाह और बर्बाद कर दिया था। बीमारू राज्य बना दिया था। न बिजली थी न सड़क और न पानी का इंतजाम। हमारी सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की है। गरीबी से लोगों को मुक्ति दिलाने के साथ ही आज मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के सचिवालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। किसान और केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनाव में दो माह शेष हैं, अपना पूरा समय पार्टी के लिए दें। यह संकल्प ले कि अपना बूथ जिताएंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान आए। यहां हेलिपैड पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। यहां से प्रधानमंत्री मोदी खुली कार में सवार होकर जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
खुली जीप पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी सवार थे। मोदी ने कार्यक्रम के मंच पर पहुंचकर सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा भी मौजूद रहे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











