राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, शामिल होंगे आवास न्याय सम्मेलन में

रायपुर

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे एक लाख 30 हजार हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की प्रथम किस्त सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी जारी करेंगे।

बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में राहुल शामिल होंगे। वह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की राशि का हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरण करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा़. चरणदास महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, बिलासपुर सांसद अरूण साव, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डा़ कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान शामिल होंगे।

 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ भी करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपये की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही चयनित 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

आईजी, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

सासंद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परसदा सकरी के एसडीआरएफ मैदान में विशाल आमसभा होगी। जिला प्रशासन द्वारा मैदान में पंडाल, स्टाल, पार्किंग आदि की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आईजी अजय यादव, कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन में थी तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का पूर्व में बिलासपुर ट्रेन से पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके मद्दनेजर सुरक्षा को लेकर पुलिस के आला अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ- साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की प्लेटफार्म पर बैठक लेकर, उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। यह भी तय हो गया था कि किस हिस्से में कितने सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी। हालांकि बाद में उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। अब वे सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की सभा भरनी में, डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

कोटा क्षेत्र के ग्राम भरनी में सोमवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर-बिलासपुर की ओर जाने वाले अलग-अलग मार्गों का उपयोग करते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले काठाकोनी मार्ग से अपनी यात्रा पुरी करेंगे। कोटा मोड़ तिराहे से कोटा की ओर जाने वालों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। काठाकोनी मोड़ से कोटा की ओर से लोग अपनी यात्रा करेंगे। कोटा की ओर जाने वाले हाफा पोड़ी मोड़ होकर अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान भारी वाहन और बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीआइपी कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें