भोपाल
वोल्वो इंजीनियरिंग कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड इंदौर के समीप पीथमपुर में पॉवरट्रेन यूनिट शुरु करेगी। प्रदेश में चार स्थानों पर कंपनी 1520 करोड़ रुपए का निवेश कर यहां चार इकाईयों का विस्तार करेगी। इससे प्रदेश में 5 हजार 125 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन सभी इकाईयों में दिसंबर 2024 से उत्पादन प्रारंभ होंने की संभावना है।
प्रदेश में जिन चार इकाईयों का विस्तार वोल्वो करने जा रही है उनमें धार जिले के पीथमपुर में व्ही ई पॉवरट्रेन यूनिट में 356 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यहां इंजन का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में इसकी क्षमता 48 हजार इंजन निर्माण की सालाना है। इसमें बारह हजार का और विस्तार करना है। विस्तार के बाद यहां साठ हजार इंजनों का सालाना निर्माण हो सकेगा। पीथमपुर की इस यूनिट में प्लांट और मशीनरी के विस्तार पर 110 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शोध और विकास कार्यो पर 40 करोड़ खर्च होगा। इस तरह कुल150 करोड़ रुपए से यहां विस्तार किया जाएगा। इस यूनिट से 356 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि 17 लोगो को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।
पीथमपुर की दूसरी यूनिट जहां आॅयशर ट्रक एवं बस यूनिट लगी हुई है। यहां मोटर व्हीकल का निर्माण किया जाता है। इसकी वर्तमान क्षमता 73 हजार 619 है। इसका विस्तार कर सालाना 84 हजार व्हीकल का निर्माण यहां किया जाएगा। ट्रक एवं बस यूनिट के विस्तार के लिए जमीन पर बीस करोड़ और भवन निर्माण पर पचास करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्लांट और मशीनरी पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शोध और विकास कार्यो पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर यहां 370 करोड़ रुपए से विस्तार किया जाएगा। इससे 2 हजार 83 लोगों को प्रत्यक्ष और 137 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
देवास की यूनिट पर 200 करोड़ करेगी खर्च
देवास में इंजीनियरिंग कंपोनेंट यूनिट पर दो सौ करोड़ रुपए खर्च कर विस्तार किया जाएगा। आॅयशर इंजीनियरिंग और कंपोनेंट यूनिट में मोटर व्हीकल पार्टस गेयर्स और ट्रांसमीशन का काम यहां होता है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











