एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसार हैं। उधर 10 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना भी बन रही है।इस बार मानसून समय से पहले जबलपुर आ जाएगा। इसके पूर्व प्री मानसून आने में अब कुछ दिन का ही समय रह गया है। हालांकि बुधवार को आसमान में छाए हल्के बादल और तेज हवाओं ने प्री मानसून के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।
इधर मौसम विभाग ने जबलपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन यह बारिश प्री मानसून की है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बारिशकराने वाली मौसम प्रणालियों के कमजोर होने से मौसम का अंदाज इन दिनों बदला-बदला है। दिन में धूप निकल रही तो दोपहर बाद बादल छा रहे हैं। तेज हवा के झोंके वातावरण को खुशनुमा बना रहे।