छत्तीसगढ़-रायपुर में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, 15 अधिकारी-कर्मचारियों को दिए पुलिस वीरता पदक

रायपुर।

राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विभागीय झांकी में पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग को, द्वितीय जेल विभाग और तृतीय पर्यटन-संस्कृति को मिला। इसी तरह स्कूल के विभिन्न स्कूलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार पीजी उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, द्वितीय पुरस्कार नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव, तृतीय पुरस्कार माया राम सुरजन शासकीय कन्या हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर को मिला। खाद्य विभाग की झांकी में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता रोजगार, ग्रमोद्योग विभाग की झांकी में यूनिटी मॉल, जेल विभाग की कारागृह से सुधारगृह की ओर बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया गया। नगरीय प्रशासन विभाग की झांकी में नालंदा परिसर, अटल परिसर तथा पीएमएवाय 2.0, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी में नियद नेल्लानार, पर्यटन एवं संस्कृति  विभाग की झांकी में श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना, एथनिक रिसोर्ट, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को दर्शाया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने निरिक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर, आरक्षक सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा गाली 19 पोखरण वाहिनी छसबल, करनपुर जिला जगदलपुर, आरक्षक भीमा राम बेड़ता जिला बीजापुर, आरक्षक धनीराम कोरसा जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा ताती जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया।
इसके अलावा आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, जगदलपुर कंपनी कमाण्डर प्रभुलाल कोमरे, बस्तर उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुकमा प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी, कांकेर प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को अलंकृत किया गया। सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी टेकराम वर्मा, जगदलपुर प्रहरी देवनारायण राम अलंकृत किया गया। गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक सुरेन्द्र कुमार सिंगौर अलंकृत किया गया। राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर साहस और बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस के वीरता पदक से अलंकृत किया गया।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें