अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध नशीली कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त की गई, जिसमें 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500 रूपये, बोलेरो गाड़ी एवं 61,000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात करीब 01:30 बजे सामतपुर हर्री रोड पर पंप हाउस के पास संतोष राठौर पिता पंची राठौर उम्र करीब 44 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर अनूपपुर अपनी पत्नी उमावती राठौर ( उम्र 44 साल) के साथ एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 33 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त विसेरेक्स कप सीरप का लेबल लगा हुआ कीमती 16500 रुपए जप्त की गई।
उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 31/24 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।
नशे में प्रयुक्त होने वाली उक्त कोडिन युक्त कफ सिरप को बेचने वाले आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रात में ही पुलिस द्वारा नशे के तस्करों की घेराबंदी एवं तलाश की गई जो देर रात करीब 02:00 बजे मानपुर तिराहा पर सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी MP 18 T 3743 को रोक कर चेक करने पर उमाशंकर पांडे पिता स्वर्गीय रामाधार पांडे उम्र करीब 55 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर एवं राहुल पांडे पिता उमाशंकर पांडे उम्र करीब 33 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के कब्जे से Wing Biotech LLP कंपनी की Onerex कफ सिरप की 118 नग शीशी प्रत्येक में 100 ml कुल कीमती 59, 000 रुपए, नगदी 61000 रुपए एवं ₹400000 कीमती बोलेरो वाहन जप्त किया जाकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/25 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड
कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य सरगना उमाशंकर पांडे पिता रामाधार पांडे उम्र करीब 45 साल निवासी बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध नशे में प्रयुक्त होने वाले अवैध कोडिंग युक्त कफ सिरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार का अपराध क्रमांक 465/2024 धारा धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट दर्ज है जो करीब डेढ़ महीने अनूपपुर जेल में निरुद्ध रहने के बाद कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी संतोष राठौर पिता पंची राठौर के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट का अपराध क्रमांक 6/2006 धारा 353,332,184, 34 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर कफ सिरप नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा नशे कारोबार में लगातार लिप्त अपराधी उमाशंकर पांडे निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई किए जाने एवं नशा सामग्री के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन राजसात कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर जिले में अन्य सक्रिय नशे तस्करों एवं नशे का व्यापार करने वालों के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका
नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा , प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, शेख रशीद, राजेश कंवर, शिवशंकर प्रजापति , रीतेश सिंह आरक्षक प्रकाश तिवारी,अमित यादव, कपिल सोलंकी , अब्दुल कलीम, पल्लव ख़डारी एवं महिला आरक्षक आकांक्षा मिश्रा, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











