हम शादी कर बहू नहीं बेटी ला रहे हैं… बदलते जमाने में करीब-करीब हर परिवार में यह बात आम सी हो गई है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? सान्या मल्होत्रा, शादी और इसके बाद ससुराल के रिश्तों, उसकी पेचीदगियों पर एक और फिल्म 'मिसेज' लेकर आ रही हैं। पिछली दफा उनकी इसी एक टोन की एक फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' आई थी। फिल्म की तारीफ हुई थी। इस बार सान्या की फिल्म दक्षिण भारतीय नहीं, बल्कि एक उत्तर भारतीय परिवार पर आधारित है। 'मिसेज' का टीजर रिलीज हो गया है और 58 सेकेंड में यह बड़ी सादगी से बहुत कुछ कह जाती है।
'मिसेज' में हमारी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसे संगीत से प्यार है। वह ढोल की थाप पर झूमती है। उसकी शादी हो गई है। वह किचन में एक से बढ़कर एक लजीज पकवान बना रही है। पति, ससुर और ससुराल वालों को खुश रखने की कोशिश कर रही है, जो उन्हें बहू नहीं बेटी बनाकर लाए हैं। लेकिन इसके साथ ही एक माइंड गेम भी है। जहां उसे गाहे-बगाहे बताया जाता है कि अब उसकी जिंदगी उसके हिसाब से नहीं चलेगी।
जब टूटता है दुल्हन के सब्र का बांध
सान्या की इस फिल्म में ससुराल के लोग नई-नवेली दुल्हन को उसके खाना पकाने के कौशल के आधार पर आंकते हैं। यह उसके लिए डील-ब्रेकर है। लेकिन यहां दुल्हन के इच्छा से ज्यादा उसके हाथ का स्वाद मायने रखता है। उसे बताया जाता है कि प्रेशर कूकर में पुलाव बनता है, बिरयानी नहीं। उसे यह भी नसीहत दी जाती है कि इस नए घर में उसे नए नियमों का पालन करना होगा।
सान्या मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में निशांत दहिया की जोड़ी है। यह ZEE5 ओरिजिनल फिल्म है, लिहाजा सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी। फिल्म् का निर्माण हरमन बावेजा की बावेजा स्टूडियो ने किया है। डायरेक्टर आरती कदव हैं। फिल्म की बाकी कास्ट में कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल, मृणाल कुलकर्णी और नित्या मोयल भी हैं। 'मिसेज' की रिलीज की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











