पटना.
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में किशनगंज जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में जिला परिषद सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। समीक्षात्मक बैठक में किशनगंज के जिलाधिकारी श्री विशाल राज ने जिले के विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण, हर घर तक पक्की गली-नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीणसोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्रीकृषि विद्युत कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं कोप्रोत्साहन, स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सासेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण की अद्यतन स्थिति केसंबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।इसके अलावा हर पंचायत में 10$2 विद्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येकपंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतुयोजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन, राजस्व प्रशासन मेंपारदर्शिता, दाखिल खारिज/परिमार्जन/परिमार्जन प्लस एवं जल-जीवन-हरियाली के तहतजीर्णाेद्धार कराए गए सार्वजनिक कुओं, पोखर तथा तालाबों की अद्यतन स्थिति के संबंध मेंजिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्षजनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं।समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी का मैं इस बैठकमें अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। किशनगंज के जिलाधिकारी ने जिले में चल रहीविकासात्मक कार्यों की जानकारी संक्षिप्त में दी है। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भीअपनी-अपनी बातें रखी है। 24 नवंबर 2005 से ही हमलोगों ने बिहार के विकास के लिएकाम करना शुरू किया, तब से निरंतर हमलोग बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। वर्ष 2005से पहले बिहार का हाल बुरा था। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरतेथे। अस्पतालों में इलाज का इंतजाम नहीं था, सड़कें जर्जर थीं। शिक्षा की हालत ठीक नहींथी। प्रायः हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़ा होने की खबरें आती थीं। जब से हमलोगों को कामकरने का मौका मिला, तब से बिहार की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किएजा रहे हैं। हमलोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं, जिनको जिन्हें वोट देना है दें। वर्ष2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। अब तक 8 हजार से अधिककब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है और शेष बचे कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा रहीहै। अब कहीं कोई हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद नहीं है। हमलोगों ने देखा कि मंदिरों से मूर्तिचोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए पुराने मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण कानिर्णय लिया ताकि मंदिरों में चोरी की घटनाएं न हों।
बिहार में अब शांति एवं सौहार्द्र कावातावरण कायम है। कहीं भी किसी प्रकार का डर या भय का माहौल नहीं है। आज हमनेकई जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा है तथा लोगों से बातचीत भी की है। पूरेबिहार में निरंतर विकास का काम बडे पैमाने पर किये जा रहे हैं। बिहार का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण काकाम बड़े पैमाने पर कराया है, जिसके कारण बिहार के सुदूरवर्ती इलाकों से 6 घंटे में लोगपटना पहुंचते हैं, अब उसे घटाकर 5 घंटे किया गया है। इसके लिए हर प्रकार से काम कियाजा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











