इंफाल
मणिपुर के पूर्व मंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक एन काइसी का निधन हो गया है। वे लंबी समय से बीमार थे। शनिवार को उन्होंने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। काइसी सेनापति जिले के ताडुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।
जानिए क्या बोले सीएम बीरेन सिंह?
ताडुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक एन काइसी के निधन पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि काइसी मृदुभाषी, बहुत अच्छे इंसान और अच्छे नेता थे। जब वह बीमार थे, तब मैंने उनसे दो बार संपर्क किया था। उनके निधन पर बहुत दुख हुआ। सीएम बीरेन सिंह ने काइसी के आवास पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मणिपुर के सीएम ने आगे कहा कि ताडुबी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक एन काइसी के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा और हमारे राज्य की भलाई के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, प्रियजनों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो उनका बहुत सम्मान करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और हम उनके काम को जारी रखकर उनकी स्मृति का सम्मान करें, जिसके लिए वे इतने भावुक थे।
मंत्री भी रहे हैं काइसी
गौरतलब है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक एन काइसी वर्तमान में सेनापति जिले के ताडुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। इसके अलावा वह 2017-2020 तक जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











