पटना।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले से प्रगतियात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत कर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध मेंसमाहरणालय स्थित मुख्य सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक की। समीक्षात्मक बैठक में खगड़िया जिला के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने खगड़िया जिले के विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से हमलोग भाजपा के साथ मिलकर निरंतर बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही अपने प्रधानमंत्रित्व कालमें मुझे केंद्र में मंत्री बनाया था। पार्टी के लोगों की गलती के कारण दो बार हम इधर से उधर चले गये लेकिन अब हम जहां हैं वहीं रहेंगे। हम सबकी बात सुनते हैं, चाहे वह किसीभी पार्टी के जनप्रतिनिधि क्यों न हों। वर्ष 2005 से पहले बिहार की हालत काफी खराब थी।शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। अस्पतालों में इलाज का इंतजामनहीं था, सड़कें जर्जर थीं। शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी। प्रायः हिन्दू-मुस्लिम के बीचविवाद की खबरें आती थीं। जब हम सांसद थे तो क्षेत्र में पैदल ही घूमना पड़ता था। वर्ष2005 के चुनाव में जब हम घूम रहे थे तब कही कोई ठीक ढंग का रास्ता नहीं था। सड़कोंका काफी अभाव था। जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब सेबिहार की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। हमलोग किसी केसाथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं। हमलोग मिलकर लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। अब तक 8 हजार से अधिककब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है और 1247 कब्रिस्तानों को चिह्नित किया गया है जिसमें746 कब्रिस्तानों का काम लगभग पूरा हो गया है और शेष बचे कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराईजा रही है। अब कहीं कोई हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद नहीं है। हमलोगों ने देखा किमंदिरों से मूर्ति चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसको देखते हुए पुराने मंदिरों की चहारदीवारीके निर्माण का निर्णय लिया गया ताकि मंदिरों में चोरी की घटनाएं न हों।मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण बिहार में विकास का काम हमलोग करा रहे हैं। बिहार काकोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलियाके निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है जिसके कारण बिहार के किसी भी कोने से पहले6 घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर 5 घंटे किया गया है। इसके लिए हरप्रकार से काम किया जा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











