भुवनेश्वर.
भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए दोनों देशों के बीच बेहतर ‘कनेक्टिविटी’ की आवश्यकता है। नेपाल-भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वैद्य ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रेल और सड़क नेटवर्क के विस्तार से न केवल व्यापार और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्ते भी और प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल-भारत के प्राचीन संबंधों को नई दिशा देने की जरूरत है।
अशोक वैद्य ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध त्रेता युग से अब तक अटूट बने हुए हैं। भगवान राम और माता सीता के विवाह से लेकर काशी विश्वनाथ, भगवान बुद्ध, महावीर और हिमालय-गंगा की साझी विरासत ने दोनों देशों को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में पिरोया है। उन्होंने नेपाल और भारत के बीच रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट और जैन सर्किट के विकास पर जोर दिया, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल सके।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











