पटना.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज जिला के उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी ग्राम में प्रस्तावित मीरगंजबाईपास के प्रारंभिक बिंदु का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गोपालगंज जिला केहथुआ अनुमंडल अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं का मार्ग आरेखन विधि से अधिकारियों नेजानकारी दी। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री को बताया गया कि मीरगंज बाईपास पथ की कुललंबाई 3 कि0मी0 प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने मीरगंज बाईपास से विजयीपुर प्रखंड के पगड़ा(यू0पी0 बॉर्डर) तक संपूर्ण सड़क की चौड़ीकरण कार्य की भी जानकारी ली। इसके तहतमीरगंज बाईपास होते हुए भोरे-विजयीपुर-पगड़ा पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 47 कि0मी0है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि बैरिया बाईपास पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 5.7कि0मी0 है तथा उचकागांव से दही नदी पर बननेवाले एच0एल0 ब्रिज की कुल लंबाई 60मीटर की होगी।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने चौरांव पंचायत के तुरकहां गांव में प्रस्तावित गोपालगंजबाईपास के अंतिम छोर का भी अवलोकन किया जहां अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया किइसकी प्रस्तावित कुल लंबाई 12.65 कि0मी0 है।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जलसंसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री श्रीकृष्णनंदन पासवान, विधायक श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय, विधान पार्षद श्री राजीव कुमार, पूर्वमंत्री श्री रामसेवक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, अपर पुलिसमहानिदेशक, मुख्यालय श्री कुंदन कृष्णन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्षश्री शीर्षत कपिल अशोक, गोपालगंज जिला के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 सहितअन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











