नैकहाई शौर्य स्मारक के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं। इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसकी बाउन्ड्रीवॉल और मेनगेट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परिसर में वीर शहीदों की छतरियों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके निविदा की कार्यवाही पूरी कर कार्य शीघ्र शुरू कराएं, जिससे 8 फरवरी 2025 को वीरों के बलिदान दिवस पर नैकहाई शौर्य स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया जा सके। क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास केन्द्र श्री यू.के. तिवारी, कार्यपालन यंत्री औद्योगिक विकास निगम श्री के.के. गर्ग और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री की मन की बात का किया श्रवण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निज निवास पर स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात’’ कार्यक्रम को सुना। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्वगुरू बनाने और विकसित करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। “मन की बात’’ कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन मिलता है। इससे जनहित के कार्यों को करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को निज निवास में सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यश भी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ही नहीं ओलम्पिक में पदक प्राप्त करें। उप मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर यश को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि यश पाण्डेय ने भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यश पाण्डेय ने 10 मीटर राइफल में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश और रीवा का मान बढ़ाया।

भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकास
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील के समीप प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को 31 जनवरी तक पूरा कराएं। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर पार्क और गुढ़ औद्योगिक विकास केन्द्र के बीच यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकता है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें