रवि दुबे की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

मुंबई

    एक्टर रवि दुबे ने 23 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी रखी, जहां उनके खास दोस्त पहुंचे। बीवी और प्रोड्यूसर सरगुन मेहता भी पहुंचीं। मगर सबकी नजरें मुनव्वर फारूकी और आयशा खान पर अटक गईं। आइए दिखाते हैं कि पार्टी में कौन-कौन आया था। फोटो क्रेडिट- योगेन शाह।  रवि दुबे ने पपाराजी के साथ केक काटा। जहां पत्नी सरगुन मेहता और मनीषा रानी भी मौजूद थीं। कपल ने Dreamiyata Dramaa नाम से एक यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है, जिस पर गौहर खान और ईशा मालवीय स्टारर 'लवली लोला' और करण वी ग्रोवर और आयशा खान स्टारर 'दिल को रफू कर लेई' प्रीमियर होगा।

    27 साल की मनीषा रानी पर 36 साल की सरगुन मेहता भारी पड़ गईं। वह आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं। मुनव्वर फारूकी ने रवि दुबे की पार्टी में एकदम स्वैग से एंट्री की। हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। आयशा खान और ईशा मालवीय दोनों को ही आपने 'बिग बॉस 17' में देखा था। वहीं, अब ये दोनों एक साथ सरगुन मेहता के शो में दिखाई देने वाली हैं।
 
  निया शर्मा और रवि दुबे ने साथ काम किया है। बीच में खबर थी कि इनके बीच लड़ाई हुई है और वजह सरगुन मेहता हैं। मगर दोनों अच्छे दोस्त हैं और जब ये पार्टी में पहुंचीं तो सबकी निगाहें इन पर टिकी रह गईं।  गौहर खान जो कि 41 साल की हैं और एक बेटे की मां हैं। उन्होंने भी पार्टी में मजमा लूट लिया।
 
  नकुल मेहता और टेरेंस लुईस ने भी स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में एंट्री की। जिससे हर कोई उनकी वाहवाही करने लगा। रवि दुबे की बर्थडे पार्टी में करन ग्रोवर और सुनील ग्रोवर भी पहुंचे। करण तो आयशा खान के साथ सरगुन के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आशा नेगी इन दिनों सिंगल हैं। वह पार्टीज में या तो अकेले या फिर किसी दोस्त के साथ पहुंचती हैं। रवि दुबे की पार्टी में भी वह अर्जित तनेजा के साथ नजर आईं।
 
  शरद केलकर और शब्बीर अलूवालिया भी पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए।    रवि दुबे की उम्र 41 साल है। वहीं सरगुन मेहता 36 साल की हैं। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है।  पारितोष त्रिपाठी और पीयूष मिश्रा भी रवि दुबे की पार्टी में सादगी भरे अंदाज में पहुंचे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें