शहडोल
शहडोल में भाजपा ने संगठन महापर्व के दौरान 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार की देर रात कर दी है। इनमें से 5 मंडल अध्यक्षों पर भाजपा संगठन ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं 3 मंडल चुनाव में गुटबाजी के कारण उनके परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं।
उम्मीद जताई जा रही है एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की सूची लंबित थी। वहीं भोपाल से संगठन और चुनाव अधिकारी पूरी सूची एक साथ जारी करने के पक्ष में थे, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग पर पार्टी ने विवादित मंडलों को छोड़कर शेष सूची जारी कर दी।
तीनों विधानसभा में रिपीट हुए मंडल अध्यक्ष
भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इनमें ब्यौहारी और जैतपुर से 2-2 मंडल अध्यक्ष और जयसिंहनगर से एक मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पांचों मंडल अध्यक्षों को रिपीट करने में स्थानीय विधायकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष की मुख्य भूमिका बताई जा रही है।
11 मंडलों को मिले नए अध्यक्ष
भाजपा संगठन ने 11 मंडलों में के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार 2 महिला मंडल अध्यक्षों को भी इस बार जगह मिली है। नए मंडल अध्यक्षों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और स्थानीय विधायकों की पसंद को तरजीह दी गई है।
तीन मंडलों में नहीं बन पा रही सहमति
तीनों विधानसभा से एक एक मंडल में सहमति नहीं बन पाने के कारण उनके अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है यहां गुटबाजी के कारण संगठन असमंजस की स्थिति में है। जिला अध्यक्ष, विधायक और स्थानीय नेताओं के बीच किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इन तीनों मंडलों में दो अलग अलग गुट एक दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के कारण परिणाम रोक दिए गए हैं।
5 मंडल अध्यक्ष जिन्हें दोबारा मौका मिला
खैरहा (जैतपुर) – विपुल सिंह
जैतपुर (जैतपुर) – सचिन सेठिया
पपौंध (ब्यौहारी) – श्यामपाल तिवारी
बाणसागर (ब्यौहारी) – वीरेंद्र बैस
सिंहपुर (जयसिंहनगर) – राकेश कुशवाहा
इन दो मंडलों में पहली बार महिला अध्यक्ष
जयसिंहनगर (जयसिंहनगर) – जयश्री कचेर
टिहकी (ब्यौहारी) – विजयलक्ष्मी तिवारी
इन मंडलों को मिला नया अध्यक्ष
शहडोल नगर (जयसिंहनगर) – प्रियम त्रिपाठी
धनपुरी (जैतपुर) – भोला पनिका
बकहो (जैतपुर) – धर्मेंद्र दुबे (पहली बार)
चुहिरी (जैतपुर) – राजीव तिवारी (पहली बार)
मऊ (ब्यौहारी) – सचिन सिंह (पहली बार)
सीधी (ब्यौहारी) – संजय गुप्ता
करकी (ब्यौहारी) – शिवशंकर पटेल त्यागी
गोहपारू (जयसिंहनगर) – रामनारायण मिश्रा
केशवाही (जैतपुर) – शुभम प्रिंस त्रिपाठी
इन तीन मंडलों की घोषणा रुकी
ब्यौहारी विधानसभा – (ब्यौहारी)
जयसिंहनगर विधानसभा (सोहागपुर)
जैतपुर विधानसभा (बुढ़ार)
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











