प्रदेश में मॉनसून हुआ कमजोर, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

रांची

झारखंड में मॉनसून कमजोर पड़ चुका है। आसमान में बादलों और धूप की लूकाछिपी चल रही है। सुबह से राजधानी रांची में खिली हुई धूप है। लेकिन मौसम में उमस बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। यह बारिश खेती के लिहाज से तो सही नहीं है पर उमस भरी गर्मी से राहत देगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि रांची में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावनाएं जताई गयी है।

दो ही जिले ऐसे जहां हुई सामान्य बारिश
एक जून से 15 अगस्त तक राज्य में 658.9 एमएम सामान्य बारिश दर्ज की जाती है। पर इस बार मात्र 410.9 एमएम बारिश हुई है। बारिश की कमी 38 फीसदी है। हालांकि अगस्त महीने की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश के कारण कमी थोड़ी घटकर 37 फीसदी हुई थी। मगर एक बार फिर से बारिश रुक गई है तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो गई है। जिलों की बात करें तो सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं जहां पर सामान्य बारिश दर्ज की गई है। ये जिले गोड्डा और साहिबगंज हैं।

चार जिले में 20 फीसदी से अधिक बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत राज्य के 20 ऐसे जिले हैं, जहां बारिश 20 फीसदी से अधिक और 60 फीसदी से कम हुई है। बाकी एक जिला चतरा है जहां स्थिति ऐसी है कि 60 फीसदी से अधिक बारिश की कमी है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें