अमरोहा
भाजपा ने 6 मुस्लिम नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालही में भाजपा नेता ताबिश असगर पर लव जिहाद करने का आरोप लगा था। नोएडा में हिन्दू लड़की से विशाल बनकर शादी की थी। जिसके बाद भाजपा ने पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि अमरोहा जिले में भाजपा नेता ही लव जिहाद का परचम लहराता दिखाई दिया था। दरअसल, यहां पर एक भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम नेता नाम बदलकर एक हिंदू लड़की से शादी कर लिया। जब लड़की के सामने उसके पति की असलियत सामने आई तो वह लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि लड़की के गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात भी कराया और उसे पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश भी की। आरोपी मुस्लिम भाजपा नेता ताबिश अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्य है। पूर्व जिला संयोजक और नामित सभासद भी रह चुका है। फिलहाल लड़की की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता ताबिश असरार को 4 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसका खुलासा पुलिस ने रविवार शाम को किया।
जानिए क्या कैसे फेंका था प्यार का जाल?
इस मामले को लेकर पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी तबिश से उसकी जान पहचान 4 साल पहले हुई थी। फेसबुक प्रोफाइल पर उसका नाम विशाल राणा था। पहले चैट पर बातचीत हुई। उसने बताया कि वह अमरोहा का रहने वाला है और राजपूत जाति से आता है। मैं भी उसकी बातों में आ गई। फिर हम मिलने लगे। धीरे-धीरे हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शादी का प्लान बना लिया। 20 दिसंबर, 2021 को मेरी और विशाल की सगाई हुई। इसके बाद हम दोनों नोएडा में साथ रहने लगे।
मुस्लिम होने के बाद भी हिंदू रीति-रिवाज से किया शादी
पीड़िता के अनुसार, तबिश ने मुस्लिम होने के बाद भी 22 फरवरी, 2023 को गाजियाबाद के एक मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के 3 महीने बाद विशाल ने मुझसे कोर्ट मैरिज करने लिए कहा। मैं विशाल के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट गई। वहां डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने के दौरान मुझे पता चला कि विशाल का असली नाम ताबिश असरार है, जो कि अमरोहा के गुला तालाब मोहल्ले का रहने वाला है। यह देखकर मैं हैरान रह गई। थोड़ी देर चुप रही। इसके बाद ताबिश से इसे बारे में पूछा, तो उसने डांटकर मुझे चुप करा दिया। मुझे पर इस्लाम कबूल करने के दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा।
जबरन कराया था गर्भपात
फरवरी, 2024 में मैं प्रेग्नेंट हुई तो ताबिश ने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। इससे परेशान होकर मैं मायके में रहने लगी। थोड़े दिन बाद ताबिश मायके आया। मिन्नतें कर मुझे वापस नोएडा ले आया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ताबिश के खिलाफ धारा 323, 313, 506 और धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











