कानपुर में दोस्तों संग फिल्‍म देखने निकले युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

 कानपुर
कानपुर के गुजैनी में दोस्तों संग फिल्म देखने जाने की बात कहे घर से निकला युवक संदिग्ध हालत में बुधवार तड़के नहर के पास मृत मिला। खोजते हुए परिजन घटनास्थल पहुंचे तो हादसे की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी पेंटिंग कारीगर साहिल उर्फ़ अनिल(27) तात्याटोपे नगर में पत्नी व रिश्तेदारों के साथ किराए के मकान पर रहता था। 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे दोस्तों के साथ निकाला था। शाम 4 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की। पत्नी वंदना ने बताया शाम 7 बजे फ़ोन कर घर आने की बात कही थी।

बुधवार तड़के परिजन मर्दनपुर नहर के पास पैदल खोजबीन करते पहुंचे तो साहिल का शव मर्दनपुर नहर के पास पड़ा था। सिर के पीछे चोट के निशान हैं। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। जांच की जा रही है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें