मुंबई
कॉलेज में पढ़ने वाली एक 18 साल की लड़की को फेसबुक दोस्त से करीबी महंगी पड़ गई। लड़की की दोस्ती फेसबुक पर बिहार के एक युवक से हो गई थी। करीबी इतनी बढ़ी की बात शादी तक पहुंच गई। आरोपी लड़की के घर पर ही रहने लगा। लेकिन वह लड़की की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने की फिराक में था। जब लड़की ने इनकार किया तो उसने बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की। हालांकि लड़की की जान किसी तरह बच गई। अब वह अस्पताल में है और आरोपी सलाखों के पीछे।
खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताता था आरोपी
आरोपी दीपक मालाकर खुद को फिल्म एडिटर और कास्टिंग डायरेक्टर बताता था। सोमवार को उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल दीपक लड़की की हत्या करना चाहता था। उसने लड़की को मरने की हालत में ही छोड़ा था और उसे लगता था कि उसकी मौत हो गई है। इसीलिए वह अपना मोबाइल नंबर बंद करके मुंबई से फरार हो गया। लेकिन एक एटीएम विड्रॉल ने उसे पुलिस के जाल में फंसा दिया। उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता के इनकार से गुस्सा था आरोपी
पीड़िता इतनी बुरी तरह घायल हो गई थी कि उसे दो दिन आईसीयू में रखना पड़ा। उसके सिर की हड्डी टूट गई और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने कहा कि मालाकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मालाकर लड़की के साथ संबंध बनाना चाहता था। लेकिन लड़की को यह स्वीकार नहीं था। वह लड़की से शादी की बात कर चुका था लेकिन पीड़िता का कहना था कि वह पहले फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है और फिर शादी करेगी।
पुलिस ने बताया कि लड़की कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। पिछले साल उसकी मालाकर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दो महीने पहले ही मालाकर ने लड़की के मां-बाप के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वे मान भी गए और फिर उसे अपने 1 बीएचके के फ्लैट में रहने की इजाजत दे दी। लेकिन लड़की ने कहा कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है ताकि बॉलिवुड में किस्मत आजमा सके। पुलिस ने कहा कि लड़की के घर में रहने के दौरान आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन लड़की दूरी बनाए रही। इसको लेकर वह बेहद गुस्से में था।
11 अगस्त को मालाकर लड़की को लेकर अपने एक दोस्त के फ्लैट पर गया। इससे पहले वह भी इसी फ्लैट में रहता था। उसने बहाना बनाया था कि वह अपना सामान लेने जा रहा रहा है। लेकिन यहां पहुंचने के बाद उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की विरोध करने पर उसने लड़की का सिर दीवार से टकरा दिया और चेहरा पर वार किए। वह तब तक मारता रहा जब तक लड़की बेहोश नहीं हो गई। उसे लगा कि पीड़िता की मौत हो गई है इसलिए फ्लैट को बाहर से लॉक करके भाग गया।
एटीएम से पता चली लोकेशन
बाद में जब लड़की को होश आया तो उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो पड़ोसीवहां आ गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बना दी। आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन इस दौरान वह अपने दोस्त से संपर्क में था। एटीएम से पैसे निकालने की वजह से उसकी लोकेशन का पता चल गया। मालाकर पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 342, गलत इरादे, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 18 अगस्त तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











