नई दिल्ली
देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे विश्व भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ग्लोबल पर्सनालिटी से लेकर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इस खास मौके पर भारत और भारत के लोगों को बधाई संदेश भेजा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना संदेश हिंदी में लिख कर पीएम मोदी को टैग किया है। अपने संदेश में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले पेरिस में पीएम मोदी से मुलाकात की कुछ झलकियां शेयर कीं। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने भारत के नागरिकों समेत पीएम मोदी को शुभकामना संदेश भेजा है।
मैक्रों का हिंदी में ट्वीट
अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई। एक महीने पहले पेरिस में, मेरे मित्र और मैंने भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष, 2047 तक नई भारत-फ्रांस महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की थी। भारत एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है, हमेशा।"
भुटान से भी आई शुभकामनाएं
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्सेरिंग के एक्स अकाउंट पर लिखा गया, "मैं आज भारत के अपने दोस्तों के साथ उनके राष्ट्र की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मना रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए सपनों को साकार कर रहा है और देश के भीतर और बाहर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। हम आपकी सभी बाधाओं से मुक्त सहज यात्रा की कामना करते हैं। भारत के लोगों को स्थायी खुशी और प्रगति मिले। स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
पुतिन ने भेजे बधाई संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा। बधाई संदेश में पुतिन कहा, "आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत सफलता हासिल की है। भारत को विश्व स्तर पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और यह देश अंतर्राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका के साथ खड़ा रहा है।"
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











