बिहार-किशनगंज के राजद विधायक ने महिला अंचलाधिकारी पर दिया विवादित बयान, भाजपा ने की माफी की मांग

किशनगंज.

किशनगंज में राजद विधायक ने महिला अंचलाधिकारी पर एक बड़ा बयान दिया है। जिसको लेकर वो विवादों के घेरे में है। जिसके बाद जिले के विभिन्न पार्टी के नेताओं ने इसका विरोध किया है। दरअसल दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया पंचायत के मुखिया जैद अजीज पर दिघलबैंक के अंचल अधिकारी गरिमा गीतिका ने कई मामलों को लेकर FIR दर्ज करवाई है।

जहां अंचल अधिकारी द्वारा मुखिया पर दुपट्टा खींचना का भी आरोप लगाया गया है। इसपर राजद विधायक ने कहा कि सबसे पहले उनपर लगे केस को खत्म किया जाएगा। उसके बाद ये मंथन किया जाएगा कि अगर एक जनप्रतिनिधि पर इस तरह से केस किया जाएगा तो आम लोगों पर क्या होगा। आगे राजद विधायक सऊद आलम से दुपट्टा खींचने वाले आरोप पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने (खुद) CO गरिमा गीतिका को दुपट्टता पहनते हुए नहीं देखा है। फिर ना जाने क्यों जानबूझकर दुपट्टा पहनकर उस दिन आ गई थी। विधायक ने कहा मैंने CO पर जमकर फटकार भी लगाई कि इस तरह का काम यहां नहीं चलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक के बयान पर दी टिपण्णी
विधायक के इस बयान को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसपर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि ठाकुरगंज के विधायक ने महिला CO के खिलाफ यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि क्या एक जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह से महिला पर अभद्र टिप्पणी कैसे कर सकता है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें