दूसरी शादी का पत्नी ने किया विरोध, पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल

जमुई
 बिहार में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां पत्नी ने जब दूसरी शादी का विरोध किया तो पति ने अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया. इतना ही नहीं उसने पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की भी पिटाई कर दी, जिसमें उसे काफी चोटें आईं. घटना के बाद पीड़ित महिला ने टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

आरोपी पति और दूसरी पत्नी फरार

घटना के बाद आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी दोनों फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटना टाउन थाना क्षेत्र की है. वह यहां के खैरा प्रखंड की रहने वाली है.
पहली पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि साल 2016 में उसकी शादी टाउन थाना क्षेत्र के एक शख्स से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इस बीच, बुधवार (4 दिसंबर) को आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली। गुरुवार को वह अपनी दूसरी पत्नी को विदा कराकर घर ले आया। पहली पत्नी को जब पति की दूसरी शादी की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद गुस्से में आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया, 'पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट, अप्राकृतिक हिंसा और प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें