दिल्ली में चुनाव के ऐलान से आप और भाजपा में घमसान तेज, दोनों एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमसान तेज हो गया है। सड़क से सोशल मीडिया तक दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे ही एक प्रयास में 'आप' खुद घिरती दिख रही है। पार्टी पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के एक वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते ही सैकड़ों यूजर्स ने 'आप' की खिंचाई की। वहीं, भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है।

दरअसल, ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए एनपीसीआई की ओर से एक कैंपेन 'मैं मूर्ख नहीं हूं' की शुरुआत की गई है। विज्ञापन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों को यूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी से सावधान करते हैं। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को इसमें से एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया। वीडियो और आवाज में बदलाव करके इसे भाजपा के खिलाफ बनाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज त्रिपाठी लोगों को भाजपा से बचने की सलाह दे रहे हैं।

हालांकि, सोशल यूजर्स ने वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़ को पहचानने में देर नहीं की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां 'आप' को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दी तो कई लोगों ने पंकज त्रिपाठी को टैग करते हुए लिखा कि वे कानूनी कार्रवाई करें। दिल्ली भाजपा और इसके कई नेताओं ने भी पलटवार किया। किरकिरी होते देख 'आप' ने इसे अपने मुख्य हैंडल से डिलीट कर दिया। हालांकि, पार्टी के कई अन्य पेज और समर्थक अब भी इसे साझा कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा ने असली और फर्जी वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। फर्जीवाल का नया फर्जीवाड़ा देखिए। यूं तो केजरीवाल और AAP की पूरी राजनीति का आधार ही झूठ, झांसा, प्रचार, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर है लेकिन अब चुनाव आते ही फर्जीवाड़े का अलग स्तर दिखने लगा है। 10 साल में दिल्ली के लिए जो कुछ न कर सका उसके पास Deep Fake वीडियो का ही सहारा बचा है। दिल्ली को चांद तारे तोड़ने के सपने बेचने वाले फर्जीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया। फर्जीवाल के पास मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। अगर होता तो बताते की आखिर क्यों?'


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें