एमपी ट्रांसको राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड से सम्मानित

भोपाल.
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह शील्ड कन्याकुमारी में राजभाषा प्रबंध विकास संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित हुए हिंदी राजभाषा सम्मेलन में प्रदान की गई है। इस सम्मेलन में भारत की सभी नवरत्न कंपनियों सहित केंद्रीय एवं देश की विभिन्न प्रादेशिक स्तर के शासकीय उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

तकनीकी स्वरूप के बावजूद राजभाषा में अधिकतम कार्य
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से इस सम्मेलन में अधीक्षण अभियंता राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित की उत्कृष्ट प्रस्तुति तथा प्रभावशाली व्याख्यान के कारण मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को यह प्रतिष्ठित और गौरवशाली शील्ड प्राप्त हो सकी। उन्होंने अपने व्याख्यान से सम्मेलन को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का कार्य क्षेत्र पॉवर सेक्टर में अत्यंत तकनीकी स्वरूप का है ,इसके बावजूद कैसे कंपनी देश की राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिकों को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिए सम्मान का विषय है कि एक तकनीकी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए इतना गौरवशाली और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी अपने दैनंदिन कार्यलायीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है तथा अधिकांश आदेश और परिपत्र अब हिंदी में ही जारी किये जाते हैं।

प्रबंध संचालक को सौंपी गई शील्ड
एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक को यह शील्ड कंपनी के मुख्य अभियंता अतुल जोशी एवं दीक्षित के द्वारा सौपीं गई।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें