रांची
झारखंड विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। अब सबकी नजर कैबिनेट विस्तार पर हैं। बताया जा रहा था कि झारखंड में 4:1 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। लेकिन इस बीच जेएमएम के एक नेता ने फेरबदल का संकेत भी दिया है। पार्टी नेता मनोज पांडे ने कहा, मंत्रिमंडस विस्तार के लिए 5:1 फॉर्मूले पर भी चर्चा हो रही है यानी 5 विधायकों पर एक मंत्री। ऐसी स्थिति में हमारे मंत्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। एक मंत्रिमंडल बढ़ेगा क्योंकि हमारे पास 34 विधायक है। इंडिया गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं।
उन्होंने कहा, अगर हम 11 मंत्रियों का गुणा करें तो यह संख्या 55 विधायकों की होगी। ऐसे में इस आधार मंत्रिमंडल का विस्तार होना सबसे सही है लेकिन आखिरी फैसला उच्च स्तरीय अधिकारी ही लेंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं बस पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई बातचीत आपसे बता रहा हूं। आखिरी फैसला हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन के नेता ही लेंगे। उन्होंने आगे कहा, यह फॉर्मूला आनुपातिकता के पहलू से फिट बैठता है। कांग्रेस भी बहुत संतुलित और संयमित है। जो भी निष्कर्ष निकलेगा, वह सर्वसम्मत होगा…''
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या इस फॉर्मूले से उठापटक की संभावना नहीं होगी और क्या आरजेडी के चार विधायक होते हुए भी उन्हें एक भी सीट नहीं मिलेगी तो उन्होंने कहा, इस पर आखिरी फैसला आला कमान का होगा। अगर आरजेडी को एक विधायक पर मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है तो चार विधायकों पर क्यों नहीं। लेकिन कांग्रेस भी बड़ी पार्टी है, ऐसे में उससे भी बात हो सकती है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











