धमतरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों में संतोष व्याप्तप्रदेश सहित जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। धान का सही मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर साफ तौर पर खुशी देखी जा सकती है। जिले में इस वर्ष धान की बम्पर खरीदी हो रही है। मिली जानकारी अनुसार जिले में गत वर्ष की तुलना में दुगुनी गति से इस वर्ष खरीदी की जा रही है। अब तक जिले के 25 हजार 731 पंजीकृत किसानों द्वारा कुल 11 लाख 25 हजार 515 क्विंटल 60 किलोग्राम धान का विक्रय किया गया, इसके एवज में किसानों को 259.93 करोड़ रूपये का भुगतान को किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए बड़े फैसले और प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते हुए किसान खुश हैं। इन समन्व्ति प्रयासों के चलते जिले में धान खरीदी का यह खरीफ सीजन संतोषजनक साबित हो रहा है।
धान खरीदी केन्द्रों में की गयी बेहतर व्यवस्था
शासन की मंशानुरूप धान खरीदी केन्द्रों में धान का विक्रय करने के लिए आने वाले किसानों को सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमें किसानों को माईक्रो एटीएम की सुविधा सहित पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता, सही नापतौल के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू, पेयजल, छाया, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था की गयी है। माईक्रो एटीएम के जरिए किसान खरीदी केन्द्रों में 10 हजार रूपये तक की राशि आहरित कर सकते हैं साथ ही राशि जमा भी किया जा सकता है, इससे बैंकों में होने वाली अनावश्यक भीड़ से राहत मिल रही है और समय की भी बचत हो रही है। जिले में इस बार भी बेहतर प्रबंधन और किसानों के हित में उठाए गए कदमों के चलते किसानों में उत्साह है। उल्लेखनीय है कि जिले में एक लाख 28 हजार 364 किसान पंजीकृत हैं। इनके लिए 100 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
धमतरी जिले के धान उपार्जन केन्द्र अछोटा में पहुंचे ग्राम जंवरगांव के किसान भीखूराम निषाद ने बताया कि वे ऑनलाईन टोकन कटाए थे और वे अपने उपज का 58 क्विंटल 80 किलोग्राम धान बेचने के लिए खरीदी केन्द्र पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में मिले राशि का उपयोग वे घर बनाने में करेंगे। उन्होंने किसानों के हित में प्रदाय की गई सुविधा के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं अछोटा के समिति प्रबंधक श्री विरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके केन्द्र में धान की खरीदी सुचारू रूप से चल रही है और नियमित धान का उठाव भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए दी गई माईक्रो एटीएम की सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि इससे किसान प्रतिदिन 10 हजार रूपये आहरित कर सकता है अथवा जमा भी कर सकता है। इस सुविधा से बैंकों की भीड़ से बचा जा सकता है और समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को माईक्रो एटीएम की सुविधा के बारे में किसानों को भी बताया जा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











