झारखंड में एक बार फिर सत्ता की चाबी हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

रांची
झारखंड में एक बार फिर सत्ता की चाबी हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आज हेमंत सोरेन के आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वह राजभवन गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद 28 नवंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

हेमंत सोरेन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, आज हम लोगों ने राज्यपाल को वर्तमान सरकार का इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान गठबंधन दल के नेता भी साथ मौजूद रहे। अब 28 नवंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

बता दें, इंडिया गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में 81 में से 56 सीट पर जीत दर्ज की थी। सोरेन ने भाजपा के गमलीयेल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। सोरेन को 95,612 मत मिले, जबकि हेम्ब्रोम को 55,821 मत मिले।

उधर सरकार गठन को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार का गठन 4:1 के फॉर्मूले पर हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस के 16 विधायकों ने झारखंड में जीत हासिल की है इसलिए पार्टी चाहती है कि उसके चार विधायकों को मंत्रालय में जगह मिले

इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर सकती है। हालांकि, मीर ने इस संबंध में सवालों को टालते हुए कहा कि फिलहाल शीर्ष एजेंडा गठबंधन के नेता का चुनाव करना है और बाद में एक अधिकृत प्रतिनिधि मंत्रियों और अन्य मुद्दों से संबंधित मामलों पर चर्चा करेगा।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें