दानसरा की महिलाएं महतारी वंदन की राशि से बनवा रहीं श्रीराम मंदिर

रायगढ़

 छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं।

20 लाख रुपये का खर्च
मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमीं तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है

आस्था का संचार
सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे लोग उत्साहित हैं। हिन्दू धर्मावलंबिया में आस्था का संचार हुआ है। ऐसे में ग्राम दनसरा की महिलाओं ने भी यहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाते हुए समिति का गठन किया है।

मतांतरण के विरोध में आवाज बुलंद
समूह की महिलाएं सनातन धर्म का प्रचार कर हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण करने वालों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग प्रलोभन व भ्रम के कारण मतांतरित हो रहे हैं।

राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा
महिलाओं ने बताया कि राजस्थान के मार्बल से श्रीराम की मूर्ति बनवाई जा रही है। सजावट के लिए कलाकृतियों का निर्माण भी राजस्थान के कारीगरों से कराया जा रहा है। सभी लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते। ऐसे में हमने सोचा है कि अपने गांव में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण करें। इसके लिए महतारी वंदन की राशि एकत्र कर रहे हैं।

महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च
छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च करने जा रही है। इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें