पर्थ
पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी की असफलता को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 90 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए। इन छक्कों की मदद से वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 34 छक्के लगाने में सफल हो गए है। उन्होंने लियोन की गेंद पर छक्का लगाकर यह महान उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम पर था।
टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के
34 यशस्वी जयसवाल (2024)
33 ब्रेंडन मैकुलम (2014)
26 बेन स्टोक्स (2022)
22 एडम गिलक्रिस्ट (2005)
22 वीरेंद्र सहवाग (2008)
सिर्फ एक सिक्स और लगाने से जयसवाल इस लिस्ट में भी टॉप कर जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के बाद अभी 4 टेस्ट बाकी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के
वनडे में – रोहित शर्मा (67)
टी20 में – सूर्यकुमार यादव (68)
टेस्ट में – यशस्वी जयसवाल (34*)
एक साल में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय
1998 – सचिन तेंदुलकर
2017 – रोहित शर्मा
2018 – रोहित शर्मा
2019 – रोहित शर्मा
2022 – सूर्यकुमार यादव
2023 – रोहित शर्मा, सूर्या, शुभमन गिल
2024 – यशस्वी जयसवाल
जयसवाल ने साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयरों में भी अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। वह साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। पिछले साल रोहित, सूर्यकुमार और शुभमन गिल तीनों फार्मेट में 50 से ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे थे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











