कैलाश गहलोत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए, भरी हुंकार

नई दिल्ली
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गुरुवार को भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ कैलाश गहलोत भी दिखे। ये पहली बार है जब कैलाश गहलोत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल के सरकार बंगले को लेकर भी भाजपा ने केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है।

जय श्रीराम के नारे के साथ भरी हुंकार
गुरुवार को जब दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे तो उन्होंने जय श्रीराम के नारे के साथ हुंकार भरी और भारी भीड़ में लोगों को संबोधित किया। यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत अपने पूर्व नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

गुरुवार को केजरीवाल के खिलाफ शुरू हुए बीजेपी के विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रमुख रूप से कैलाश गहलोत के साथ ही सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, विजय गोयल और वीरेंद्र सचदेवा ने भी हिस्सा लिया। इन सभी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के लाइफस्टाइल को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव लड़ने से पहले वादा किया था कि वो सरकार में आने के बाद भी सादा जीवन व्यतीत करेंगे और महंगी कारों और महंगे बंगलों में नहीं रहेंगे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वादाखिलाफी करते हुए अपने बंगले में भ्रष्टाचार करके काफी पैसा लगाया और अपनी जिंदगी को लग्जरी बनाई।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें