मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में 11 नवंबर को ‘बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ‘2024 का उद्घाटन करेंगे

पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में 11 नवंबर को शाम 6.30 बजे 'बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी '2024 का उद्घाटन करेंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी बिहार में पहली बार आयोजित हो रही है। जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं ।

इस प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जा रहा है। जो खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। बिहार में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होना बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए नीतीश सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा,आवास, स्वागत और सुविधाओं का खास इंतजाम किया गया है। भारतीय टीम 4 नवंबर को बिहार पहुंच रही है,चीन की टीम 7 नवंबर को और जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें 8 नवंबर को बिहार पहुंच रहीं हैं।टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम को बोधगया के अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटलों और रिसोर्ट में ठहराने का विशेष इंतजाम किया गया है।

खिलाड़ियों की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल
सभी देशों की परंपरा और संस्कृति के मुताबिक खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। भोजन में उनके देश के व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल में भी खिलाड़ियों के अपने देश की झलक दिखेगी। महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डा और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए निर्धारित होटल, रिसोर्ट में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के प्ले ग्राउंड तक लाने और जाने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टीम के आने जाने के लिए अलग लग्जरी बस की व्यवस्था की गई है,जिसमें दो महिला पुलिस अधिकारी ,एक अनुवादक भी रहेंगे। दो पुलिस सुरक्षा गाड़ी के संरक्षण में इनका आवागमन होगा। पटना और गया हवाई अड्डा और होटल में पारंपरिक तरीके से सांस्कृतिक समिति द्वारा टीमों का स्वागत किया जाएगा। मिथिला पेंटिंग वाली शाल ओढ़ाकर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

राजगीर खेल परिसर है तैयार
बिहार विमेंस एशियन चैम्पियन ट्रॉफी टूर्नामेंट के आयोजन के लिए राजगीर खेल परिसर पूरी तरह से तैयार है।राजगीर खेल परिसर के गेट नंबर एक के पास दर्शकों और मेहमानों के लिए फूड स्टॉल और स्मारिकाएं, बिहार के उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से परिचय कराया जाएगा। इसके अलावा गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में भी खिलाड़ियों के टूर की भी समुचित व्यवस्था की गई है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें