बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ में कबीर पंथियों की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र दामाखेड़ा में दीपावली की रात से खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महज पटाखे फोडने को लेकर उपजा यह विवाद अब और गहराने लगा है।
प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी दामाखेड़ा पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरत रही है। इसी बीच धर्म गुरु प्रकाश मुनि साहेब ने कहा है कि, हम कबीरपंथी लोग हैं, हिंसा में विश्वास नहीं करते। सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठ सकते हैं।
उधर बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी भी सुबह से ही दामाखेड़ा में मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि, बड़ी संख्या में अनुयायी यहां गुरु जी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। लोगों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के अग्रिम बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा में कबीरपंथियों की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र स्थित है। यहीं कबीरपंथियों के धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब का निवास भी है। यहां देश-दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि, दीपावली रात पटाखे जलाने को लेकर कुछ स्थानीय ग्रामीणों और आश्रम के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इस विवाद के बाद पुलिस ने 16 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बावजूद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को सुबह से दामाखेड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस- पास के जिलों से भी पुलिस के अधिकारी और जवान सैकड़ों की संख्या में बुलाए गए हैं। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,एसडीएम सहित जिले के तमाम अधिकारी दमाखेड़ा में ही मौजूद हैं। बता दें कि घटना के बाद स्वंय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दामाखेड़ा पहुंचे थे और धर्मगुरु से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी और डेढ़ दर्जन से भी अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे और घटना की निंदा की।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











