धनतेरस पर 100 बरस बाद त्रिग्रही योग, तीन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के  पूजन करने का विधान है। धनत्रयोदशी के दिन प्रदोष काल के समय त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में प्रदोष काल शाम 6:38 बजे से 8:24 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने से शुभ फल प्राप्त होगा।  धनतेरस पर न सिर्फ मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है बल्कि इस दिन भगवान धन्वंतरि  जो स्वास्थ्य के देवता हैं की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की आराधना करने से रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
इस साल 29 अक्तूबर को मनाई जाने वाली धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

धनतेरस पर शुभ योग
धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा और खरीदारी का विशेष लाभ मिलेगा।
इंद्र योग – 28 अक्टूबर 2024, सुबह 6:48 – 29 अक्टूबर 2024, सुबह 07:48 तक
त्रिपुष्कर योग – 06:31 – सुबह 10:31 (29 अक्टूबर)
लक्ष्मी-नारायण योग – धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे, ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा।

कर्क राशि
इस दिन बनने वाले ये योग कर्क राशि के लिए बेहद शुभ माना जाएगा। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के सहयोग से आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। इस दौरान विलासिता की वस्तुएं भी घर में आती हैं।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोग बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं, यानी भविष्य में अच्छा मुनाफा संभव है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह आय में भारी वृद्धि की संभावना है। नए स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस अवधि में विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। धनु राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।  विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें