चंडीगढ़
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनोहर तथा उनके पहले कार्यकाल में मुख्य प्रधान सचिव रहे राजेश खुल्लर पर ही भरोसा जताया है। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आदेशों में उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया गया है। उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। यहां बता दें कि खुल्लर की सेवानिवृत्ति के बाद मनोहर सरकार में उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।
नायब सिंह के शपथ लेने के बाद किसी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर यह पहला आदेश जारी किया गया है। हरियाणा में नायब सरकार के गठन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि सी.एम.ओ. में नई नियुक्तियां हो सकती हैं और अब खुल्लर की नियुक्ति से एक चर्चा तो निर्मूल साबित हो गई। अब देखते हैं चौथी मंजिल पर पुरानी टीम रहती है या फिर नई नियुक्तियां होती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए चाणक्य की भूमिका में नजर आने वाले खुल्लर नए बने मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए भी 13 मार्च 2024 के बाद से चाणक्य की भूमिका में रहे। सैनी ने खुल्लर की सी.पी.एस. के रूप में नियुक्ति करके आदेश भी चीफ सैक्रेटरी ऑफिस से जारी करवा दिए हैं। 15वीं विधानसभा के परिणामों में भाजपा की जीत व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावों से पहले से ही घोषित सी.एम. नायब सैनी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं में संभालने का दायित्व चाणक्य माने जाने वाले अधिकारी राजेश खुल्लर के पास ही अतीत की भांति रहेगा।
मिशन 2024 में भाजपा की अकेले अपने दम पर वापसी की कुशल राजनीति जो भले ही दिल्ली भाजपा आलाकमान के माध्यम से जनता में आई, मगर उस कुशल राजनीति की रिसर्च व उनके परिणामों को सार्थकता प्रदान करने में खुल्लर की अहम भूमिका रही। हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा के चुनाव हुए। चुनावी वर्ष देखते हुए जिस प्रकार से मुख्य प्रधान सचिव पद पर खुल्लर की नियुक्ति पूर्व मनोहर लाल सरकार में हुई उससे स्पष्ट लग रहा था कि उनको चाणक्य की भूमिका निभानी पड़ेगी। खुल्लर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अत्यंत करीबी व निकटतम आई.ए.एस. अधिकारियों में से एक रहे।
खुल्लर अमरीका विश्व बैंक से वापसी के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग तथा हरियाणा लोक संपर्क विभाग के एस.सी.एस. के अलावा एफ. सी. आर. भी रहे। उनका सितम्बर 2020 में 3 साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वॉशिंगटन डी.सी. कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का शानदार करियर रहा। वह हरियाणा और केंद्र सरकार ने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं व गुरुग्राम और फरीदाबाद के म्यूनिसिपल कमिश्नर, रोहतक और सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में लगभग 5 वर्ष तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
हरियाणा में सत्ता व विपक्ष के अधिकांश विधायक मानते हैं कि खुल्लर में खूबी है कि वह किसी को निराश नहीं भेजते हैं। अपनी वर्तमान परिस्थितियों अनुसार कर्तव्य परायणता से अपने दायित्व का निर्वाह करते रहे हैं। हरियाणा के 1988 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी खुल्लर वीरवार को ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बारे कहा जाता है कि वह बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी व हर व्यक्ति जो दुखी हो अगर वह इनके दरवाजे तक पहुंच जाता है तो उसकी हर तरह मदद करते हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











