रांची.
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया।
इस दौरान हर विधानसभा से तीन नामों का विकल्प रखा गया। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वह राजग गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर जल्द फैसला लेगी। बताया जाता है कि बैठक में भाजपा की झारखंड इकाई की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं। बैठक में सहयोगी दलों के साथ पार्टी के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। झारखंड में भाजपा, जद (यू) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। साथ ही, भाजपा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर विचार कर सकती है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
झारखंड चुनाव पर अमित शाह से हुई बात: चिराग
लोजपा पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ेगी या फिर अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि मैंने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। झारखंड पर भी चर्चा हुई।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











